Namrata Malla Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने डांस से तूफ़ान उठाने वाली हसीना नम्रता मल्ला अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। नम्रता मल्ला अपने सेक्सी फिगर के लिए जानी जाती हैं इसलिए उन्हें भोजपुरी की उर्फी जावेद के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस की अदा पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कने को तयार हैं। हाल ही में नम्रता मल्ला कोलकाता गई हुई है , जहां उन्होंने बेली डांस किया था। इस दौरान लोगों ने उनकी डांसिंग को काफी ज्यादा पसंद किया था। इस बीच नम्रता मल्ला का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वो पवन सिंह के गाने में कमर मटकती हुई नजर आ रही हैं।
नम्रता मल्ला ने पवन सिंह के गाने पर उड़ाया गर्दा
दरअसल, नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वो गजब का डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में नम्रता मल्ला पवन सिंह के गाने ‘लाल घाघरा’ पर गदर मचाती नजर आ रही हैं। क्लिप में एक्ट्रेस बोल्ड ड्रेस पहन अपने लटके-झटकों से सभी को मदहोस कर रही हैं। एक्ट्रेस का ये बोल्ड अवतार देख फैंस का दिन बन गया है। फैंस नम्रता मल्ला के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स इस क्लिप पर जमकर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इतनी ठंडी में भी बिकिनी डांस। वहीं दूसरे यूजर ने नम्रता को हॉट बताया है
View this post on Instagram
खेसारी लाल यादव के साथ इस सॉन्ग में नजर आई थीं नम्रता मल्ला
बताते चलें कि नम्रता मल्ला आज भले ही बड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं। लेकिन उन्हें असल पहचान खेसारी लाल ने ही दिलाई थी। वो उनके साथ दो घूंट नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख फैंस आहें भरने पर मजबूर हो जाते हैं।