viralkhabri.com

खूबसूरती में मां को भी टक्कर दे रही हैं काजोल की बेटी नीसा देवगन, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें

 
naysa

अजय देवगन की बेटी नीसा फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड की बड़ी स्टार्स तक को बराबर की टक्कर देती हैं। फैंस भी 19 साल की नीसा की हर तस्वीर को बेहद पसंद करते हैं। वो अक्सर दोस्तों संग पार्टी करती तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Nysa Devgan Photos: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दिन ब दिन नीसा और भी खूबसूरत होती जा रही हैं। नीसा आज काफी बड़ी हो चुकी हैं। खूबसूरती में वो आज अपनी मां काजोल को भी टक्कर देती नजर आ रही हैं। इन दिनों नीसा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में उनकी बोल्डनेस बस देखते ही बनती है। वहीं अब नीसा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नीसा का लुक देखकर हर किसी की आंखें बस खुली की खुली रह गई हैं।

jagran

ट्रेडिशनल लुक में नीसा ने ढाया कहर

नीसा देवगन ने इंस्टाग्राम अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये उनकी दिवाली की तस्वीरें है। इसमें आप देख सकते हैं कि नीसा ने लाइट बादामी कलर का लहंगा-चोली पहना है। इस दौरान नीसा ने अपने बालों को ओपन कर रखा है। वही उनका लाइट मेकअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। नीसा इन तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इन दौरान फैंस नीसा के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। वही इस पर कमेंट्स कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन कई फैंस हैरानी भी जता रहे हैं।

jagran

फैंस ने कर रहे ऐसे कमेंट्स

नीसा देवगन की फोटो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'कुछ तो चेहरे के साथ गड़बड़ है।' तो एक अन्य ने लिखा, 'ये इतनी अलग क्यों दिख रही है। फेस के साथ कुछ किया है क्या।' यही नहीं कुछ ने तो उन्हें जाह्नवी कपूर से कंपेयर कर दिया। अब तक नीसा की इन तस्वीरों को काफी बार देखा जा चुका है।