Janhvi kapoor: मालदीव में छुट्टियां इन्जॉय कर रही हैं जाह्नवी कपूर ने शेयर की तस्वीरें ,

Janhvi kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां इन्जॉय कर रही हैं। वहां से उन्होंने फैंस के बीच अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान वह व्हाइट कट आउट ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और रिएक्ट कर रहे हैं।
जाह्नवी ने शेयर की तस्वीरें
जाह्नवी ने बैकड्रॉप में समुद्र के साथ अपनी पीठ दिखाते हुए एक चांदनी वाली तस्वीर शेयर की है , इस दौरान उन्होंने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थीं और अपने बाल खुले रखे थे। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मिट मी इन द पेल मूनलाइट।’ तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने लिखा, “मून स्पिरिट (रेड हार्ट इमोजी)।”
हाल ही में, जाह्नवी ने मालदीव में अपने वेकेशन से और तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “गंदे बाल, इंद्रधनुषी आसमान, नमकीन हवाएं और एक अंतहीन महासागर।”
बता दें कि, शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उन्होंने कथित तौर पर पहले जाह्नवी कपूर को डेट किया और बाद में वो दोनों अलग हो गए। करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण 7 में दोनों के डेटिंग की अफवाहों की लगभग पुष्टि कर दी थी। हाल ही में उन्हें शिखर के साथ मुंबई में हैंगआउट करते हुए भी देखा गया था।
जान्हवी कपूर के लिए अब तक साल 2022 काफी अच्छा बीत रहा है। फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में शानदारी एक्टिंग के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी । उन्होंने सिद्धार्थ सेनगुप्ता की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, जो जुलाई में डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘मिली’ में देखा गया था जो पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। पिता बोनी कपूर द्वारा निर्देशित इस सर्वाइवल थ्रिलर में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभाई थी।
जाह्नवी की आने वाली फिल्में
एक्ट्रेस अगली बार वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। उनके पास पाइपलाइन में राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी है। वह फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी।