आम्रपाली दुबे से लेकर मोनालिसा तक, पानी में इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने दिखाया बोल्ड फिगर !

एक ओर जहां बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपना जलवा बिखेर रही हैं तो दूसरी ओर भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी अब किसी भी तरह से पीछे नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा एक ओर जहां विदेशों तक पहुंच रहा है, तो दूसरी ओर एक्ट्रेसेस भी बोल्डनेस और दमदार एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत रही हैं। ऐसे में एक नजर उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस पर जिन्होंने बोल्डनेस से पानी में आग लगाई।
मोनालिसा (Monalisa): अभिनेत्री मोनालिसा अब सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं रह गई हैं। मोनालिसा की हिंदी पट्टी में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ ही साथ हिंदी टीवी शोज में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। मोनालिसा, बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।
रानी चटर्जी(Rani Chatterjee): भोजपुरी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेसेस में रानी चटर्जी का भी नाम शामिल है। रानी चटर्जी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं। रानी चटर्जी की फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता है।
आम्रपाली दुबे(Amrapali Dubey): आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं और फैन्स उनके हर अंदाज को पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
अक्षरा सिंह(Akshara Singh): मोनालिसा के अलावा अक्षरा सिंह का भी नाम उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो भोजपुरी वर्ल्ड के बाहर भी नजर आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह, बिग बॉस में नजर आई थीं और काफी खबरों में रही थीं। हालांकि वो शो जीतने में कामयाब नहीं हुई थीं।
काजल राघवानी(Kajal Raghwani): काजल राघवानी अक्सर शो ऑफ से दूर रहती हैं लेकिन उनकी सादगी और सिजलिंग अंदाज फैन्स का दिल चुरा लेते हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहना भी गलत नहीं होगा।
निधि झा(Nidhi Jha): निधि झा की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती है। काफी कम वक्त में ही उन्होंने अपने लिए एक अच्छा मुकाम बना लिया है। निधि झा सोशल मीडिया पर जलवा बिखेरती हैं।
अंजना सिंह (Anjana Singh):जानकारी के मुताबिक अंजना सिंह पहली भोजपुरी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर के शुरुआती 2 वर्षो में करीब 25 फिल्में साइन की थीं।
रश्मि देसाई (Rashami Desai): रश्मि देसाई किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रश्मि देसाई ने भोजपुरी सिनेमा में जलवा बिखेरने के बाद हिंदी शोज में भी दम दिखाया है। रश्मि, बिग बॉस में भी जलवा बिखेर चुकी हैं।