viralkhabri.com

Bhojpuri Actress: साउथ की फिल्मों की ये स्टार हसीनाएं अब भोजपुरी पर्दे पर मचा रहीं धमाल

 
मधू शर्मा

भोजपुरी सिनेमा, साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रसेस की पहली पसंद बन चुका है। मधु शर्मा, नम्रता मल्ला और राय लक्ष्मी जैसी एक्ट्रसेस भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आने लगी हैं।जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है 
भोजपुरी फिल्मों में साउथ एक्ट्रेस

बॉलीवुड को टक्कर दे रही है भोजपुरी इंडस्ट्री
साउथ एक्ट्रसेस को पसंद हैं भोजपुरी फिल्में
भोजपुरी गानों में भी नजर आती हैं साउथ की हसीनाएं
आपने आजतक बॉलीवुड के कलाकारों को हॉलीवुड का रुख अपनाते देखा होगा। इतना ही नहीं विजय देवरकोंडा और काजल अग्रवाल जैसे साउथ के कलाकार भी बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाते दिख रहे हैं। लेकिन आज हम बता रहे हैं उन साउथ की एक्ट्रसेस के बारे में जिन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलायम जैसी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने का फैसला लिया है। जी हां, भोजपुरी जैसी छोटी बजट की फिल्मों के पास दर्शकों का एक ऐसा बड़ा समूह है जिसकी संख्या 40 करोड़ के पार है। यही कारण है कि भोजपुरी इंडस्ट्री भी एक्ट्रसेस की पसंद बनी हुई है।

मधु शर्मा
भोजपुरी फिल्मों में जलवा बिखेरने वाली मधु शर्मा ने 1998 में तमिल फिल्म 'गुरु पारवाई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 15 साल तक साउथ इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद मधु ने भोजपुरी सिनेमा का हाथ थाम लिया। साल 2013 में वो भोजपुरी फिल्म 'एक दूजे के लिए' में नजर आईं। इसके बाद मधु ने दोबारा मुड़ कर कभी पीछे नहीं देखा।


हर्षिका पूनाचा
साउथ इंडस्ट्री की धक- धक गर्ल हर्षिका पूनाचा ने साल 2008 में कन्नड़ फिल्म 'पुनाचा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद साल 2021 में वो पवन सिंह की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में लीड रोल निभाती नजर आईं। भोजपुरी के दर्शकों को हर्षिका का किरदार बहुत पसंद आया था।

 


राय लक्ष्मी
साउथ इंडस्ट्री की जानी-पहचानी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने भी भोजपुरी में हाथ आजमाने की कोशिश की है। एक्ट्रेस पवन सिंह के हिट सॉन्ग 'करंट' में नजर आई थीं। इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।