viralkhabri.com

आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म, खुशी से झूम उठा कपूर परिवार

 
viral Khabri

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बेबी गर्ल: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की 6 अक्टूबर को एक बेटी का जन्म हुआ। यह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली संतान है। आलिया आज सुबह रणबीर के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंची थीं।

फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पैरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं आलिया और रणबीर के फैंस भी इस खुशखबरी को सुनकर एक्साइटेड हैं. यह भी बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।



आपको बता दें कि आलिया और रणबीर ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इसके बाद शादी के करीब दो महीने बाद आलिया ने 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल की एक फोटो शेयर की थी और लिखा था कि 'हमारा बच्चा.. जल्द आ रहा है.' तस्वीर में एक्ट्रेस अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं.

जिसमें उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर थे। जानकारी के मुताबिक आलिया और रणबीर पहली बार 2017 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मिले थे। फिर उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

एक्ट्रेस आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। वहीं आलिया 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी नजर आएंगी।

इसके साथ ही रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म है, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है। वहीं रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. एनिमल में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे।