viralkhabri.com

बहुरूपिया पर चौटाला परिवार में तगड़ी जंग जारी ,, भतीजे दिग्विजय का चाचा अभय को जवाब- अपने वाले को संभालिए, हमारी चिंता ना करे ..

 
दिग्विजय चोटाला

हरियाणा की राजनीतिक में चर्चा मे रहने वाला  चौटाला परिवार में चाचा अभय चौटाला और भतीजे दिग्विजय चौटाला में इन दिनों बहुरूपिया के नाम पर जुबानी जंग जारी है। इसकी शुरुआत जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने  भाजपा-जजपा गठबंधन समन्वयक मीनू बेनीवाल को बहुरूपिया कहने से हुई थी। जिसके बाद इस पर अभय चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके घर में 1 ओर बहुरूपिया हैं, जिनका अभी अजय सिंह को पता नहीं है।

अब एक बार फिर से दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला को जवाब देते हुए कहते है  कि वो हमारी चिंता ना करें। हमें अपनी चिंता खुद है। उनके जहां 2-4 बहुरुपिया हैं और हमारे से ज्यादा संख्या में भरे पड़े  है। सारी चीजों का समाधान और अपने वाले बहुरूपिया का हम अपने आप कर लेंगे। वो कहेंगे तो मैं एक बंद चिट्‌ठी मीडिया के माध्यम से उनके पास भिजवा दूंगा। सार्वजनिक रूप से तो यह अच्छा नहीं लगेगा।

मीनू बेनीवाल को दिग्विजय ने कहा था बहुरूपिया


आदमपुर उपचुनाव के दौरान सिरसा में जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने मीनू बेनीवाल का जजपा से कोई मतलब न होने की बात कही थी। दिग्विजय चौटाला ने कहा था कि उस  जैसे बहुरूपियों से हमारा कोई लेना देना नहीं है। जबकि मीनू बेनीवाल की भाजपा-जजपा गठबंधन करवाने में अहम भूमिका मानी जाती है। हालांकि मीनू बेनीवाल ने दिग्विजय के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मीनू बैनीवाल और अजय चौटाला पुराने मित्र है।

विधानसभा चुनाव 2019 से पहले दो पार्टियों में बंट गया था चौटाला परिवार
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला द्वारा अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने जजपा का गठन कर लिया। जजपा ने विधानसभा चुनावों में 10 सीटें जीती और गठबंधन में सरकार बनाई। जबकि इनेलो को इस चुनाव में 1 ही सीट मिली। इनेलो की कमान अब अभय चौटाला के हाथ मे  है।