Riteish Deshmukh के शो को बीच में छोड़कर चले गए Abhishek Bachchan, बोले- 'मैं बेवकूफ नहीं हूं'

अमेजन मिनी टीवी का फेमस और लोगों का पंसदीदा शो केस तो बनता है इन दिनों खूब चर्चा में है। शो में कई बॉलीवुड सेलेब्स दिखाई दे चुके हैं। हाल ही में शो के नए प्रोमो को शेयर किया गया है। प्रोमो में जूनियर बच्चन यानि की अभिषेक कठघरे में दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक बच्चन का ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिषेक को कॉमेडी में उनके पिता यानि की अमिताभ बच्चन का जिक्र पसंद नहीं आया। जिस वजह से अभिषेक शो से वॉक ऑउट करते दिख रहे हैं।
अभिषेक बच्चन अपने पेरेंट्स के काफी करीब हैं। ऐसे कई मौकों पर देखा गया है अभिषेक उनके खिलाफ कुछ भी नहीं सुनते हैं। अभिषेक कई बार खुद इश बात का जिक्र कर चुके हैं कि वो अपने पेरेंट्स को लेकर कुछ भी निगेटिव नहीं सुन पाते हैं। अगर कभी ऐसा होता है तो एक्टर बुरा मान जाते हैं। ‘केस तो बनता है’ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
प्रोमो में रितेश देशमुख, कुशा कपिला और परितोष त्रिपाठी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन कठघरे में बैठे दिख रहे हैं। दुसरे कठघरे में परितोष दिख रहे हैं। सभी एपिसोड की तरह इस एपिसोड में जोक्स और फन चल रहे थे, एकदम मस्ती का माहौल था। तभी अभिषेक अचानक से अपनी माइक हटाते हुए नराजगी दिखाने लगते हैं। दरअसल परितोष महानायक अनिताभ बच्चन को लेतर मजाक करते हैं जो अभिषेक बर्दाशत नहीं कर पाते हैं।
अभिषेक पिता के बारे में मजाक होते देख रिएक्ट करते है और शो से बीच में ही वॉकआउट कर जाते हैं। अभिषेक बोलते हैं कि, ये काफी ज्यादा हो गया है। मुझे गेम में इंवॉल्व करें लेकिन पेरेंट्स को बीच में लाना सही नहीं है। मेरे तक रखिए, पिता को क्यों लाना। अच्छा नहीं लगता। वो मेरे पिता हैं। मैं उन्हें लेकर थोड़ा सेंसिटिव हूं। थोड़ी बहुत इज्जत देनी चाहिए हम लोगों को। कॉमेडी की आड़ में इतना सब नहीं करना चाहिए। आजकल क्या है ना हम लोग बह जाते हैं। मैं बेवकूफ नहीं हूं।इतना बोलते ही अभिषेक वहां से उठकर चले जाते हैं।
सोशल मीडिया पर ये क्लीप जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, कुछ लोग इसे प्रैंक भी बता रहे हैं। वैसे कई शो में इस तरह के प्रैंक देखने को भी मिले हैं। लेकिन अब अभिषेक ने परितोष के साथ प्रैंक किया है या सचमुच नाराज हो गए हैं। ये तो हमें पूरा एपिसोड आने के बाद ही पता चल पाएगा।